अयोध्या: परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर राम नगरी अयोध्या में आज से बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।
कानपुर: बिकरू कांड की जांच कर रही SIT ने यूपी सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में कानपुर के 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ और प्रयागराज में वक्फ संपत्तियों के घोटाला मामले में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया।
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, इस टक्कर के बाद हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सिखों के गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत से सिखों का एक जत्था पाकिस्तान के गुरुद्वारा ननकाना साहिब जाएगा और ये यात्रा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होगी।
अहमदाबाद: कोरोना के बढ़ते मामलों के लेकर गुजरात के अहमदाबाद में 57 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है।
यूपी में पिछले 24 घंटे में 2 हजार 586 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 40 मरीजों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हजार 480 हो गई है।
दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 7 हजार 546 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5.1 लाख से अधिक हो गई है जबकि 98 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8 हजार को पार कर गई है।
कोरोना: 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 45 हजार 882 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 584 मरीजों की मौत हुई है, इन नए आकड़ों के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है, अभी तक 1 लाख 32 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।