पीएम मोदी 28 नवंबर को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशिल्ड नामक वैक्सीन का इंडिया में तीसरे फेस का ट्रायल कर रही है जबकि इस वैक्सीन को बनाने वाली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजनेका ने अन्य देशों में तीसरे फेस का ट्रायल खत्म कर दिया है और वैक्सीन अप्रूवल के लिए यूके अथॉरिटी के सामने प्रपोजल भेजा है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन के प्रोडक्शन का काम भी तेज कर दिया है ताकि इंडिया में फेस 3 का ट्रायल खत्म होते ही अप्रूवल के साथ वैक्सीन को आम जनता के लिए मार्केट में उतारा जा सके।
यही वजह है कि प्रधानमंत्री हौसला अफजाई के लिए पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में 28 तारीख को जाएंगे। आप को बता दे कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 हजार 975 नए मामले सामने आए हैं।
जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 91 लाख 77 हजार 841 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 480 लोगों की मौत हुई है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.68 प्रतिशत है। वहीं कोरोना से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में मरने वालों की कुल संख्या अब 1 लाख 34 हजार 218 हो गई है। जबकि 42,314 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 86,04,955 है।
वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,38,667 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है। वहीं, इस खतरनाक वायरस के चलते अब तक देश में 1,34,218 मरीजों ने जान गंवाई है।