1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर नमन किया

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर नमन किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर नमन किया

पीएम मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया और मोदी ने कहा कि समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जन सेवा और किसान कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।
उन्होंने न केवल देश के अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि वे मजदूरों, वंचितों और शोषितों की भी आवाज बने। समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।’’

आप को बता दे कि हरियाणा के रोहतक जिले के गढ़ी सांपला गांव में सर छोटू राम का जन्म हुआ था। अंग्रेजों के शासनकाल में उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और इस वजह से किसान उन्हें अपना मसीहा मानते थे। वे पंजाब राज्य में राजस्व मंत्री भी थे।

भाखड़ा बांध बनाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी। सर छोटूराम का 1945 में लाहौर में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 2018 में गढ़ी सांपला में सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...