1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दुःखद खबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन

दुःखद खबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुःखद खबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल अब नहीं रहे। सिर्फ 71 साल के अहमद पटेल को कोरोना हुआ था और पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था,  लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। आपको बता दे, अहमद पटेल 15 नवंबर से आईसीयू में भर्ती थे।

अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा, पिता अहमद पटेल का निधन आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ है।

एक महीने पहले वह कोरोना से संक्रमित हुए थे और शरीर के कई अंगों के काम बंद करने की वजह से उनकी हालत बिगड़ रही थी। खुदा उन्हें जन्नत दे।

आगे उन्होंने लिखा कि आप सभी से अनुरोध है कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए भीड़ इकट्ठा न करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पैदा हुए पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव 1977 में भरूच से लड़ा था, जिसमें वो 62,879 वोटों से जीते।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...