स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा EOS-03 उपग्रह का प्रक्षेपण नाकाम रहा। इससे मिशन को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि इसरो ने आज सुबह 5.43 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी F -10 (मार्क 2) के जरिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट का दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपण किया।
