15 अगस्त आने में सिर्फ दो दिन शेष है, इसे लेकर सुरक्षाबलों ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कड़ी कर रखी है। वहीं दूसरी ओर आतंकवादी लगातार जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में सुरक्षाबलों के दल पर हमला कर रहे है, जिसका सुरक्षाबल भी मुहतोड़ जवाब दे रहा है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक दल पर ग्रेनेड से हमला कर दिया।
