1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका हैंड ग्रेनेड, 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग हुए घायल

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका हैंड ग्रेनेड, 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग हुए घायल

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। लेकिन इस बार आतंकियों ने यह हमला ग्रेनेड फेंक कर का। आपको बता दें कि इस हमले में 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि आतंकियों ने यह हमला श्रीनगर की हरी सिंह हाई स्ट्रीट में किया।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका हैंड ग्रेनेड, 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग हुए घायल

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। लेकिन इस बार आतंकियों ने यह हमला ग्रेनेड फेंक कर का। आपको बता दें कि इस हमले में 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि आतंकियों ने यह हमला श्रीनगर की हरी सिंह हाई स्ट्रीट में किया।

अमीराकदल इलाके में हुआ आतंकी हमला

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर सुरक्षाबलों के जवान श्रीनगर (Srinagar) के अमीराकदल इलाके में डयूटी कर रहे थे। तभी हरी सिंह हाई स्ट्रीट एरिया में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की पोस्ट पर ग्रेनेड (Terrorists Attack) फेंक दिया। हालांकि उनका निशाना चूक गया और हथगोला पोस्ट से पहले ही सड़क पर फट गया। इस घटना में 9 सिविलियन और 2 जवान जख्मी हो गए।

आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

सभी जवानों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इलाके की नाकाबंदी करके आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है। सुरक्षाबल आतंकियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा के क्रालचक इलाके में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है।

बताते चलें कि सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान मिलकर आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। भारतीय सेना ने सख्ती करते हुए पीओके से कश्मीर में आ रहे हथियारों और पैसे पर सख्ती से रोक लगा दी है। इससे आतंकियों और उनके हमदर्दों में बौखलाहट बढ़ी है। जिसके चलते वे चोरी छिपे जवानों पर हमले (Terrorists Attack) कर भाग जाने की रणनीति अपना रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...