Mahakal News in Hindi

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं — “यहां की ऊर्जा अद्भुत है”

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं — “यहां की ऊर्जा अद्भुत है”

तमन्ना भाटिया ने मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं अभिनेत्री ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में तमन्ना ने कहा कि महाकाल मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने भस्म आरती को जीवनभर याद रहने वाला दिव्य अनुभव बताया।

महाकाल मंदिर विस्तार कार्य के दौरान मिला शिवलिंग, खुदाई में निकली प्राचीन संरचना

महाकाल मंदिर विस्तार कार्य के दौरान मिला शिवलिंग, खुदाई में निकली प्राचीन संरचना

महाराजवाड़ा से सेटिंग हॉल क्षेत्र तक बनाए जा रहे अंडरपास के लिए गहरी खुदाई की जा रही थी। कार्य के दौरान जमीन की गहराई में अचानक एक शिवलिंगनुमा संरचना दिखाई दी। जिसके बाद खुदाई का काम कुछ देर के लिए रोक दिया गया और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

महाकाल के लड्डू अब हाईटेक: 40 करोड़ की ऑटोमेटिक यूनिट से तैयार होगा प्रसाद

महाकाल के लड्डू अब हाईटेक: 40 करोड़ की ऑटोमेटिक यूनिट से तैयार होगा प्रसाद

उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि टेंडर में गुणवत्ता को लेकर सख्त नियम तय किए गए हैं। आवेदन वही फर्म कर सकेगी जिसके पास कम से कम 3 साल का खाद्य निर्माण अनुभव हो। साथ ही FSSAI और ISO 22000 प्रमाणन अनिवार्य होगा।

अब ऑनलाइन होगा महाकाल के अन्नक्षेत्र में दान: भक्त अपने हाथों से लगवा सकेंगे भोग

अब ऑनलाइन होगा महाकाल के अन्नक्षेत्र में दान: भक्त अपने हाथों से लगवा सकेंगे भोग

नई व्यवस्था के तहत भक्त साल के 365 दिन में किसी भी तारीख को पहले से बुक कर सकेंगे। चाहे जन्मदिन हो, शादी की सालगिरह, पुण्यतिथि या कोई विशेष अवसर। श्रद्धालु उस दिन के लिए भोजन प्रसादी का दान कर पाएंगे।

महाकाल मंदिर में हादसाः बेंगलुरु के श्रद्धालु का हाथ फ्रैक्चर, मेडिकल व्यवस्था पर उठे सवाल!

महाकाल मंदिर में हादसाः बेंगलुरु के श्रद्धालु का हाथ फ्रैक्चर, मेडिकल व्यवस्था पर उठे सवाल!

मंदिर में यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालु स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन हेतु जा रहे थे, मुख्य द्वार को पार कर अंदर गर्भगृह में जाने के दौरान फर्श पर चिकनाहट होने से फिसलकर गिर गए। गिरने से हाथ बुरी तरह टूट गया।

अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने महाकाल के दरबार में टेका माथा, भोग आरती में लिया आशीर्वाद

अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने महाकाल के दरबार में टेका माथा, भोग आरती में लिया आशीर्वाद

पूजा-अर्चना के बाद अनुपम खेर ने सभा मंडप में स्थित वीरभद्र भगवान, चंद्रादित्येश्वर महादेव और शंकराचार्य जी का विधि-विधान से पूजन किया। वहीं अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने भी बाबा महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

महाकाल दरबार में श्रद्धाः वाराणसी के पार्षद दल और मंत्री निर्मला भूरिया ने किए दर्शन

महाकाल दरबार में श्रद्धाः वाराणसी के पार्षद दल और मंत्री निर्मला भूरिया ने किए दर्शन

मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री कुमारी निर्मला भूरिया भी महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान

महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान

देशभर में आस्था के प्रमुख केंद्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान उज्जैन पहुंचीं और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।

महाकाल की भस्म आरती में सेलिब्रिटी आस्था: मिलिंद सोमन और नीतीश राणा ने किए दर्शन

महाकाल की भस्म आरती में सेलिब्रिटी आस्था: मिलिंद सोमन और नीतीश राणा ने किए दर्शन

भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। जहां देशभर से आए श्रद्धालुओं के साथ इन सेलिब्रिटीज ने भी आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

उज्जैन पहुंची अभिनेत्री सारा अर्जुन, मां के जन्मदिन पर महाकाल का आशीर्वाद लेने भस्म आरती में हुई शामिल

उज्जैन पहुंची अभिनेत्री सारा अर्जुन, मां के जन्मदिन पर महाकाल का आशीर्वाद लेने भस्म आरती में हुई शामिल

सुबह करीब 4 बजे सारा अर्जुन ने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने “जय महाकाल” के जयकारे लगाए और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

महाकाल के दरबार में पहुंचीं सांसद लता वानखेड़े, देश प्रदेश के कल्याण के लिए मांगी दुआ

महाकाल के दरबार में पहुंचीं सांसद लता वानखेड़े, देश प्रदेश के कल्याण के लिए मांगी दुआ

सांसद ने कहा कि जिस तरह से यहां मंदिर प्रबंधन द्वारा इतने सुव्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओँ को दर्शन कराए जाते हैं। किसी को कोई तकलीफ नहीं होती। यह सब प्रशासन की बहुत बड़ी सफलता का प्रमाण है।

सेलिब्रिटी कपल का आस्था दर्शनः अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

सेलिब्रिटी कपल का आस्था दर्शनः अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

महाकाल के दरबार में पहुंचे इस सेलिब्रिटी कपल ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया, बल्कि यहां की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।