1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने महाकाल के दरबार में टेका माथा, भोग आरती में लिया आशीर्वाद

अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने महाकाल के दरबार में टेका माथा, भोग आरती में लिया आशीर्वाद

पूजा-अर्चना के बाद अनुपम खेर ने सभा मंडप में स्थित वीरभद्र भगवान, चंद्रादित्येश्वर महादेव और शंकराचार्य जी का विधि-विधान से पूजन किया। वहीं अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने भी बाबा महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

By: Naredra 
Updated:
अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने महाकाल के दरबार में टेका माथा, भोग आरती में लिया आशीर्वाद

धार्मिक नगरी उज्जैन में आज आस्था और श्रद्धा का खास नजारा देखने को मिला। जहां प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों कलाकारों ने प्रातःकालीन भोग आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने भोग आरती में भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद अनुपम खेर ने सभा मंडप में स्थित वीरभद्र भगवान, चंद्रादित्येश्वर महादेव और शंकराचार्य जी का विधि-विधान से पूजन किया।

वहीं अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने भी बाबा महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों कलाकारों का सम्मान और स्वागत किया गया। बाबा महाकाल के दरबार में लगातार देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और सेलिब्रिटी भी यहां आकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...