उज्जैनः धर्मनगरी में जनप्रतिनिधियों का आस्था से जुड़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। आज सागर लोकसभा सांसद लता वानखेड़े ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए।
उज्जैन संभाग की प्रभारी और सांसद लता वानखेड़े ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि हम बहुत अभिभूत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उज्जैन महाकाल प्रशासन के नेतृत्व में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं और जिस तरह से यहां मंदिर प्रबंधन द्वारा इतने सुव्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओँ को दर्शन कराए जाते हैं। किसी को कोई तकलीफ नहीं होती। यह सब प्रशासन की बहुत बड़ी सफलता का प्रमाण है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट