उज्जैनः धर्मनगरी में आस्था और सेलिब्रिटी उपस्थिति का संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन और क्रिकेट खिलाड़ी नीतीश राणा ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज सुबह भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमन और भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुए… दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। जहां देशभर से आए श्रद्धालुओं के साथ इन सेलिब्रिटीज ने भी आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
उज्जैन का महाकाल मंदिर देश-विदेश में आस्था का प्रमुख केंद्र है। जहां लगातार बड़ी हस्तियां पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर रही हैं। कुल मिलाकर, आस्था के इस केंद्र में सेलिब्रिटी उपस्थिति ने एक बार फिर महाकाल की महिमा और आकर्षण को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट