उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज सुबह भस्म आरती के दौरान खास नजारा देखने को मिला। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में सोनल चौहान ने कहा कि वह पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दरबार में आ चुकी हैं। और हर बार यहां आकर उन्हें एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि “जब भी मैं यहां आती हूं, बहुत ही भव्य और सुकून देने वाला अनुभव होता है। मुझे यहां से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, इसलिए मैं बार-बार यहां आना पसंद करती हूं”
साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मंदिर समिति का धन्यवाद भी व्यक्त किया। महाकाल मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। जहां हर दिन बड़ी हस्तियां भी पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद ले रही हैं।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट