1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सेलिब्रिटी कपल का आस्था दर्शनः अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

सेलिब्रिटी कपल का आस्था दर्शनः अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

महाकाल के दरबार में पहुंचे इस सेलिब्रिटी कपल ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया, बल्कि यहां की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

By: Naredra 
Updated:
सेलिब्रिटी कपल का आस्था दर्शनः अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

उज्जैनः धर्मनगरी में आज आस्था और ग्लैमर का संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध टीवी और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा का विशेष माहौल रहा।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह फिल्म और टीवी जगत की चर्चित जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहुंचे। दोनों ने विधि-विधान से भस्म आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने दोनों का स्वागत एवं सत्कार किया। महाकाल के दरबार में पहुंचे इस सेलिब्रिटी कपल ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया, बल्कि यहां की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। बता दें कि उज्जैन का महाकाल मंदिर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के साथ-साथ फिल्मी सितारों के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...