उज्जैनः धर्मनगरी में इन दिनों आस्था का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। देशभर से कलाकार और जानी-मानी हस्तियां बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद ले रही हैं।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में हाल ही में कई नामी हस्तियों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इनमें प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता, गायिका किंजल दवे, फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर और पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी शामिल रहे।
सभी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में इन हस्तियों के आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महाकाल का दरबार लगातार देश-विदेश के श्रद्धालुओं के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट