1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Team India की स्टार महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन

Team India की स्टार महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन

...

By: Naredra 
Updated:
Team India की स्टार महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैनः देश की जानी-मानी महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेते हुए भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सफलता और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...