धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में वाराणसी नगर निगम के पार्षदों का एक दल और मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कुमारी निर्मला भूरिया ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सबसे पहले वाराणसी नगर निगम के सदस्यों और पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और देश की खुशहाली की कामना की।
वहीं, मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री कुमारी निर्मला भूरिया भी महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंत्री निर्मला भूरिया का पारंपरिक तरीके से स्वागत और सत्कार किया गया। महाकाल मंदिर में लगातार जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही इस बात का संकेत है कि देशभर में भगवान महाकाल के प्रति आस्था और श्रद्धा लगातार बढ़ रही है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट