1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महाकाल मंदिर विस्तार कार्य के दौरान मिला शिवलिंग, खुदाई में निकली प्राचीन संरचना

महाकाल मंदिर विस्तार कार्य के दौरान मिला शिवलिंग, खुदाई में निकली प्राचीन संरचना

महाराजवाड़ा से सेटिंग हॉल क्षेत्र तक बनाए जा रहे अंडरपास के लिए गहरी खुदाई की जा रही थी। कार्य के दौरान जमीन की गहराई में अचानक एक शिवलिंगनुमा संरचना दिखाई दी। जिसके बाद खुदाई का काम कुछ देर के लिए रोक दिया गया और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

By: Naredra 
Updated:
महाकाल मंदिर विस्तार कार्य के दौरान मिला शिवलिंग, खुदाई में निकली प्राचीन संरचना

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे विस्तार और विकास कार्यों के बीच खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिलने से क्षेत्र में उत्सुकता और श्रद्धा का माहौल बन गया है। मंदिर परिसर के पास अंडरपास निर्माण के दौरान यह शिवलिंग मिला। जिसके बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और अधिकारियों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी।

महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए बड़े स्तर पर निर्माण और विस्तार कार्य जारी हैं। इसी क्रम में महाराजवाड़ा से सेटिंग हॉल क्षेत्र तक बनाए जा रहे अंडरपास के लिए गहरी खुदाई की जा रही थी। खुदाई कर रही टीम के सदस्यों के मुताबिक, कार्य के दौरान जमीन की गहराई में अचानक एक शिवलिंगनुमा संरचना दिखाई दी। जिसके बाद खुदाई का काम कुछ देर के लिए रोक दिया गया और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवलिंग काफी प्राचीन प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी ऐतिहासिकता और वास्तविक स्थिति को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग आगे जांच करेंगे। महाकाल की नगरी उज्जैन अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक विरासत और पुरातात्विक महत्व के लिए देशभर में जानी जाती है। ऐसे में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की घटना को श्रद्धा और इतिहास दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में आगे की प्रक्रिया तय की जा रही है।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...