1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री सुहासी धामी, महाकाल की भस्म आरती में हुईं शामिल

महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री सुहासी धामी, महाकाल की भस्म आरती में हुईं शामिल

...

By: Naredra 
Updated:
महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री सुहासी धामी, महाकाल की भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैनः धर्मनगरी में आस्था का सिलसिला जारी है। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री सुहासी धामी ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुहासी भक्तिभाव में लीन नजर आई।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुहासी धामी ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं  अभिनेत्री ने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...