ताजमहल की बाउंड्रीवाल से 500 मीटर के दायरे में कारोबार करने वाले व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने प्रतिबंधित एरिया में व्यवसाय करने वाले कारोबारियों से नयी सामग्री खरीदने पर रोक लगा दी है। वही प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
