मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के कारण बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मुरैना, डबरा और नरसिंहपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं, जहां NDRF और सेना की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई लोगों को सुरक्षित निकाला।
