1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. MP NEWS: राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर कहे जाने वाले बयान से भडके डॉ. मोहन यादव

MP NEWS: राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर कहे जाने वाले बयान से भडके डॉ. मोहन यादव

लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा विदेश यात्रा पर कहे जाने वाले बयान को लेकर चर्चाएं निरंतर चल रही है।

By: Priya Tomar 
Updated:
MP NEWS: राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर कहे जाने वाले बयान से भडके डॉ. मोहन यादव

MP NEWS: लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा विदेश यात्रा पर कहे जाने वाले बयान को लेकर चर्चाएं निरंतर चल रही है। इसी बीच बीजेपी ने उन्हें लगातार हमलावर बना लिया हैं।

जिस पर एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा लिया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब राहुल ने विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र का अपमान किया हो। उनका विदेशी धरती पर देश के खिलाफ बोलना राष्ट्र विरोधी शक्तियों के एजेंडों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर दिए जाने वाले बयान को लेकर जमकर हमला बोला दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर राहुल पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी की देश तथा आरक्षण विरोधी मानसिकता एक बार दोबारा उजागर हो गई।

यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र का अपमान किया हो। इसके साथ-साथ उन्होंने आरक्षण पर राजनीति करने वाली मानसिकता सभी लोगों के अंदर फैलाने का निर्णय लिया है। वहीं कांग्रेस की यह कुंठित मानसिकता अब सबके सामने है।

देश के खिलाफ बोलना राष्ट्र शक्तियों को बढावा देना है

दरअसल, उन्होंने कहा कि ‘एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा है, वहीं राहुल गांधी जैसी मानसिकता वाले लोग द्वारा अपने ही देश के खिलाफ विदेशी धरती पर बोलना राष्ट्र विरोधी शक्तियों के एजेंडा को बढ़ावा देना है।

भारत को धर्म और जातियों के आधार पर बांटना ही कांग्रेस का एजेंडा है। वहीं आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना भारत के संविधान का अपमान है। इसी बीच उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत की संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान करना कभी नहीं सीख सकते, उनकी इस सोच को देश कभी माफ नहीं करेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...