1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सोयाबीन MSP पर खरीद की मंजूरी: CM डॉ मोहन यादव ने PM मोदी और केंद्र सरकार का जताया आभार

सोयाबीन MSP पर खरीद की मंजूरी: CM डॉ मोहन यादव ने PM मोदी और केंद्र सरकार का जताया आभार

सोयाबीन की MSP पर खरीदी की केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद दिया।

By: Rekha 
Updated:
सोयाबीन MSP पर खरीद की मंजूरी: CM डॉ मोहन यादव ने PM मोदी और केंद्र सरकार का जताया आभार

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। सोयाबीन की MSP पर खरीदी की केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद दिया।

सीएम मोहन यादव ने कहा “किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित मध्य प्रदेश सरकार, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सदैव किसानों की चिंता की है। सोयाबीन के लिए ₹4,892 प्रति क्विंटल MSP को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव भेजा था, जिसे तुरंत स्वीकृति मिल गई है। प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय कृषि मंत्री जी, और वाणिज्य मंत्री जी का धन्यवाद करता हूं।” किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय कृषि मंत्रीजी एवं वाणिज्य मंत्रीजी का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

केंद्र सरकार का तेजी से निर्णय
मंगलवार को मोहन कैबिनेट में मध्य प्रदेश में सोयाबीन की MSP बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके तुरंत बाद, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिससे एमपी के किसानों को MSP पर सोयाबीन बेचने का मौका मिलेगा।

सोयाबीन की खरीदी पर MSP
केंद्र सरकार ने ₹4,892 प्रति क्विंटल की MSP पर सोयाबीन की खरीद का निर्णय लिया है, जिससे मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। यह निर्णय राज्य सरकार के लगातार प्रयासों और केंद्र सरकार की किसानों के प्रति चिंता को दर्शाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...