1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

Vande Bharat Express: दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होकर कश्मीर पहुंची वंदे भारत, ट्रेन का ट्रायल सफल

Vande Bharat Express: दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होकर कश्मीर पहुंची वंदे भारत, ट्रेन का ट्रायल सफल

भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। आज, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस ट्रेन का मार्ग अंजी खाद ब्रिज और चेनाब ब्रिज से होकर गुजरता है, जो भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है।

Delhi Election 2025: अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र-3, राजौरी गार्डन और त्रिनगर में करेंगे रैलियां

Delhi Election 2025: अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र-3, राजौरी गार्डन और त्रिनगर में करेंगे रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भाजपा का चुनावी प्रचार चरम पर है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के संकल्प पत्र-3 को जारी करेंगे। साथ ही, दिल्ली में दो प्रमुख रैलियों को संबोधित करेंगे।

UP: आज फिर महाकुंभ दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, मौनी अमावस्या की तैयारियों और पीएम मोदी के कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा

UP: आज फिर महाकुंभ दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, मौनी अमावस्या की तैयारियों और पीएम मोदी के कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाकुंभ नगर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व और पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

MP News: मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, 17 धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से शराबबंदी

MP News: मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, 17 धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से शराबबंदी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में महेश्वर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय 17 धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल 2025 से शराबबंदी लागू करने का रहा।

Delhi: बिम्सटेक साइबर सुरक्षा बैठक: सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए नई दिल्ली में तैयार हुई कार्य योजना

Delhi: बिम्सटेक साइबर सुरक्षा बैठक: सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए नई दिल्ली में तैयार हुई कार्य योजना

नई दिल्ली में बिम्सटेक (BIMSTEC) विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच साइबर सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और सूचना व संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के सुरक्षित उपयोग के लिए एक 5-वर्षीय कार्य योजना तैयार करना था।

Delhi Election 2025: योगी जी करें अमित शाह की मदद, अरविंद केजरीवाल का पलटवार

Delhi Election 2025: योगी जी करें अमित शाह की मदद, अरविंद केजरीवाल का पलटवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीति गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर हमला बोला। किराड़ी में बीजेपी के उम्मीदवार बजरंग शुक्ला के समर्थन में आयोजित एक रैली में योगी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और घुसपैठियों के मुद्दे पर निशाना साधा।

Delhi Election: यमुना की सफाई के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार, कांग्रेस ने AAP और भाजपा को घेरा

Delhi Election: यमुना की सफाई के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार, कांग्रेस ने AAP और भाजपा को घेरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी माहौल तेज हो गया है। सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच, कांग्रेस ने यमुना की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है।

UP स्थापना दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM योगी बोले- ‘ग्रोथ इंजन’ बना उत्तर प्रदेश

UP स्थापना दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM योगी बोले- ‘ग्रोथ इंजन’ बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आज अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था।

UP Diwas: उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस आज, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, छह हस्तियों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

UP Diwas: उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस आज, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, छह हस्तियों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

आज उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day) मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा।

अहमदाबाद के आध्यात्मिक मेले में गरजे अमित शाह: ‘आज हर कोई गर्व से कहता है- मैं हिंदू हूं’, 27 जनवरी को करेंगे गंगा स्नान

अहमदाबाद के आध्यात्मिक मेले में गरजे अमित शाह: ‘आज हर कोई गर्व से कहता है- मैं हिंदू हूं’, 27 जनवरी को करेंगे गंगा स्नान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का शुभारंभ करते हुए महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वो 27 जनवरी को पवित्र गंगा में डुबकी लगाने प्रयागराज जाएंगे।

Delhi Election 2025: क्या जंगपुरा से चुनावी जंग जीत पाएंगे मनीष सिसोदिया? जानें सीट का पूरा समीकरण

Delhi Election 2025: क्या जंगपुरा से चुनावी जंग जीत पाएंगे मनीष सिसोदिया? जानें सीट का पूरा समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा सीट इस बार चर्चा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। यह सीट कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब इसे आम आदमी पार्टी का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा की, कहा- मध्य प्रदेश है निवेश और औद्योगिक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा की, कहा- मध्य प्रदेश है निवेश और औद्योगिक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए एक आदर्श स्थल बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए उन्होंने उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया।

मौनी अमावस्या के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, हर 4 मिनट में चलेगी एक मेला स्पेशल ट्रेन, 150 स्पेशल ट्रेन

मौनी अमावस्या के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, हर 4 मिनट में चलेगी एक मेला स्पेशल ट्रेन, 150 स्पेशल ट्रेन

मौनी अमावस्या के अवसर पर कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। इस साल अनुमान है कि 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेगे। ऐसे में रेलवे ने 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें शेड्यूल की हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो।

Jalgaon Train Accident: ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़‍ित परिवारों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

Jalgaon Train Accident: ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़‍ित परिवारों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के जलगांव में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा तब हुआ जब लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों ने आग लगने की अफवाह के कारण ट्रेन से कूदने का प्रयास किया।

Mahakumbh 2025: जल्द शुरू होगी एक और हेलीकॉप्टर सेवा, श्रद्धालु देख सकेंगे आसमान से महाकुंभ का दिव्य नजारा

Mahakumbh 2025: जल्द शुरू होगी एक और हेलीकॉप्टर सेवा, श्रद्धालु देख सकेंगे आसमान से महाकुंभ का दिव्य नजारा

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए नई हेलीकॉप्टर सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड इस सेवा का संचालन करेगा, जिसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।