टीकमगढ़ः बॉस के मुख्य लिपिक के जुल्म से परेशान वन विभाग के दो अधिकारियों की बात का ऑडियो वायरल हो रहा है। दरअसल जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार को सीसीएफ छतरपुर नरेश सिंह यादव द्वारा निलंबित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीसीएफ श्री यादव और उनके मुख्य लिपिक राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने पैसों की मांग के लिए पहले रेंजर जतारा को आरोप पत्र जारी किए और बाद में पैसा नहीं मिलने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
इस मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें टीकमगढ़ रेंजर सौरव जैन और जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार की बातचीत है। इसमें टीकमगढ़ रेंजर जतारा रेंजर से इन जुल्मियों से बचने की गुहार लगा रहे हैं। उनकी कहना है कि मुख्य लिपिक राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी सीसीएफ के लिए 3% और अपने लिए 1% की मांग कर रहे हैं!
टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट
Disclaimer- RNINEWS इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।