1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, पलेरा में सौंपा गया ज्ञापन

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, पलेरा में सौंपा गया ज्ञापन

पलेरा में साधु-संत व समाज सेवियों द्वारा तहसीलदार को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

By: Naredra 
Updated:
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, पलेरा में सौंपा गया ज्ञापन

टीकमगढ़ः गौ माता सम्मान दिवस के अवसर पर ज्ञापन सौंपे गए। टीकमगढ़ जिले के पलेरा तहसील में साधु-संतों एवं हिंदू समाज समाजसेवियों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

पलेरा तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ सेवकों, साधु-संतों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग उठाई गई साथ ही गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं गौवंश के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र में आवारा गौवंश की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में गौवंश के लिए भोजन एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इसके अलावा देशभर में हो रही पशु तस्करी पर सख्त रोक लगाने एवं गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने की भी मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई बजरंग दल एवं साधु संतों सहित पलेरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग  की। इस अवसर पर कुटी सरकार पीठाधीश्वर सोनू महाराज, शिवम महाराज राज परिहार, मयंक गुप्ता, राजेन्द्र राय, सोनू रैकवार मोहित सोनी सहित तमाम गोभक्त शामिल रहे।

टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...