1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गौ-भक्तों ने रैली निकाल कर SDM को सौंपा ज्ञापन, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

गौ-भक्तों ने रैली निकाल कर SDM को सौंपा ज्ञापन, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में गौ सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

By: Naredra 
Updated:
गौ-भक्तों ने रैली निकाल कर SDM को सौंपा ज्ञापन, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

बालाघाटः जिले के परसवाड़ा में गौ माता के सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत गौ भक्तों और जागरूक नागरिकों द्वारा शांति पूर्ण यात्रा रैली का आयोजन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण हेतु सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

गौ माता के भक्तों की रैली राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर एसडीएम कार्यालय पहुँची। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और गौ माता के प्रति अपने श्रद्धा भाव और संरक्षण के संकल्प को व्यक्त किया। रैली के दौरान ‘गौ माता की जय’ एवं ‘गौमाता – राष्ट्रमाता’ के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा नगर भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सराबोर हो गया।यात्रा के उपरांत गौ सेवको द्वारा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्रीश प्यासी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण हेतु प्रभावी एवं सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में गौ सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करना तथा जनजागरण का संदेश देना है , जिसमें सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

बालाघाट से संवाददाता विशाल महानंद की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...