छिंदवाड़ाः गौसम्मान समिति के तत्वाधान में मोहखेड़ तहसील के स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। उसके बाद बाजार चौक से रैली निकालकर नायब तहसीलदार मोहखेड़ चौकसे को राष्ट्रपति, देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम प्रार्थना पत्र सौपा गया।
ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने, गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण संवर्धन किए जाने, गौहत्या पर कठोर कानून बनाने आदि मांगों को लेकर प्रार्थना पत्र सौपा गया। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मदन साहू, किसान संघ के गोविंदराव डिगरसे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रमुख रही।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट