1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भाजपा सरकार के शासकीय संकल्प पर तीखा हमला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भाजपा सरकार के शासकीय संकल्प पर तीखा हमला

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी बताया कि विपक्ष की मांग है कि वर्तमान सीटों के आधार पर ही विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को जल्द से जल्द प्रतिनिधित्व मिल सके। 

By: Naredra 
Updated:
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भाजपा सरकार के शासकीय संकल्प पर तीखा हमला

भोपालः विधानसभा में वॉकआउट के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार के शासकीय संकल्प पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के बजाय जानबूझकर टालना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में साफ तौर पर उल्लेख है कि महिला आरक्षण को परिसीमन के बाद, यानी वर्ष 2028-29 के बाद लागू किया जाएगा।

महिला आरक्षण बिल को लागू करने में देरी क्यों?- सिंघार

सिंघार ने कहा कि यह रुख महिलाओं को तुरंत राजनीतिक भागीदारी का लाभ देने की मंशा नहीं दर्शाता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है, तो फिर इसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी बताया कि विपक्ष की मांग है कि वर्तमान सीटों के आधार पर ही विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को जल्द से जल्द प्रतिनिधित्व मिल सके।  फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और गर्माने के आसार हैं।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...