भोपालः कांग्रेस विधायक दल द्वारा महिलाओं को तत्काल प्रभाव से वर्तमान सीटों पर 33% आरक्षण देने के लिए लाए गए अशासकीय संकल्प को सरकार द्वारा स्वीकार न करना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा की मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक दिखावा है।
महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस विधायक दल ने सदन से वॉकआउट किया।