Gwalior में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कीमतों पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की मांग की।
Gwalior में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कीमतों पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की मांग की।
बालाघाट के दमोह क्षेत्र स्थित हाथी मठ में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर कबीर पंथियों में उत्साह है। कुआं निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि बाउंड्री वॉल और प्रतिमा निर्माण जारी है। निर्माण में बाधा के आरोपों को लेकर समाज ने बैठक कर नाराजगी जताई और कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
जीतू पटवारी ने प्रदेश की गेहूं खरीदी व्यवस्था को अव्यवस्थित और भ्रष्टाचार से ग्रस्त बताते हुए भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने ई-उपार्जन पोर्टल की तकनीकी समस्याएं, खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था, MSP भुगतान में देरी और बिचौलियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर सरकार को घेरा।
Umang Singhar ने भाजपा सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। उन्होंने Twisha Sharma मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की और Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple जमीन विवाद व UCC बैठक को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
चैतन्य कश्यप ने कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के अहम फैसलों की जानकारी दी। भोजशाला विकास, वागदेवी प्रतिमा वापसी, सिंचाई परियोजनाओं और तबादला नीति समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
दिल्ली-NCR में नया हाई-स्पीड कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। DND–फरीदाबाद–सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के जरिए DND फ्लाईवे से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और Noida International Airport तक तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गूगल क्लाउड इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश में एआई और क्लाउड तकनीक आधारित स्मार्ट गवर्नेंस पर चर्चा की। सिंहस्थ-2028 में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए AI तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
बुरहानपुर नगर निगम परिषद की बैठक अचानक निरस्त किए जाने पर पार्षदों में नाराजगी फैल गई। देर रात व्हाट्सएप पर सूचना भेजे जाने और ऑडिटोरियम में ताला मिलने पर विपक्ष ने निगम प्रशासन और महापौर पर गंभीर आरोप लगाए।
सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में बड़े स्तर पर विकास कार्य जारी हैं। घाट निर्माण, सिक्स लेन सड़क, नए पुल, एयरपोर्ट और सीवरेज प्रोजेक्ट के जरिए शहर को आधुनिक धार्मिक महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
बड़वानी में ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में मेडिकल स्टोरों की हड़ताल के चलते दवा कारोबार प्रभावित रहा। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर जिले के करीब 400 से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहे। इसका सबसे ज्यादा असर हार्ट, शुगर और गंभीर बीमारियों के मरीजों पर पड़ा, हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया।
बुरहानपुर में जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर दवा व्यापार पूरी तरह बंद रहा और करीब 550 मेडिकल स्टोर हड़ताल में शामिल हुए। केमिस्ट्स ने ई-फार्मेसी और कॉरपोरेट प्राइसिंग के विरोध में बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक पोकलेन मशीन जब्त की और अवैध खनन में इस्तेमाल दो पनडुब्बियों को नष्ट कर दिया। एसडीएम जतारा निशांत भूरिया सहित राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
सिंगरौली के रिहंद डैम में 500 से अधिक मरी हुई मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी और अन्य नमूनों की जांच के लिए एकत्र किए। आम आदमी पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, क्योंकि डैम से पेयजल आपूर्ति भी होती है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच जारी होने की बात
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को देशभर में केमिस्टों ने एक दिवसीय बंद रखा। इस हड़ताल में लगभग 12 लाख केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरक शामिल हुए। मध्य प्रदेश में भी इसका व्यापक असर रहा, जहां 30 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहे।
भोपाल में 23 मई को BHEL दशहरा मैदान में फिल्म “PEDDI (पेड्डी)” का भव्य म्यूजिकल इवेंट “पेड्डी की आवाज़” आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण रहेगी। फिल्म की स्टारकास्ट में राम चरण और जाह्नवी कपूर सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं। आयोजन में आम जनता के लिए एंट्री फ्री रहेगी और पास 20 मई से उपलब्ध होंगे।