1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. DND से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, सफर होगा तेज और आसान

DND से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, सफर होगा तेज और आसान

दिल्ली-NCR में नया हाई-स्पीड कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। DND–फरीदाबाद–सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के जरिए DND फ्लाईवे से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और Noida International Airport तक तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

By: BS Yadav 
Updated:
DND से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, सफर होगा तेज और आसान

दिल्ली-NCR को मिलेगा नया हाई-स्पीड कॉरिडोर। केंद्र सरकार और NHAI तेजी से DND–फरीदाबाद–सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे DND फ्लाईवे से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान हो जाएगी। इसके साथ ही जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक भी हाई-स्पीड डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

DND-फरीदाबाद हाईवे का निरीक्षण
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-एनसीआर में DND-फरीदाबाद–सोहना हाईवे प्रोजेक्ट का निरीक्षण 19 मई 2026 को किया। इस परियोजना के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट और फरीदाबाद के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर , हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्रीरणबीर सिंह गंगवा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा , सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

59 किमी कॉरिडोर निर्माण योजना
यह एक्सेस कंट्रोल्ड 6-लेन कॉरिडोर करीब 59 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत लगभग 4,463 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह परियोजना दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोहना को सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी।

नई सड़क से यात्रा आसान
सरकार का दावा है कि इस कॉरिडोर के बनने के बाद दक्षिण दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर करीब 45 मिनट में, सराय काले खां से फरिदाबाद की दूरी करीब 20 मिनट, मानेसर 45 मिनट और जयपुर लगभग ढाई घंटे में तय किया जा सकेगा । अभी लोगों को भारी ट्रैफिक और लंबा रूट झेलना पड़ता है। नई सड़क बनने से सफर तेज और सिग्नल-फ्री होगा।

एक्सप्रेसवे लिंक जल्द तैयार
DND को जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला यह नया सड़क नेटवर्क आने वाले समय में दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी को काफी मजबूत कर सकता है। इस पूरे कॉरिडोर का उद्देश्य नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों को सीधे एयरपोर्ट और देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क में जोड़ना है, जिससे यात्रा समय में बड़ी कम आने की उम्मीद है।

इस योजना के तहत DND फ्लाईवे से जैतपुर तक का पहला महत्वपूर्ण हिस्सा अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने की संभावना है। यह खंड आगे चलकर जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों से जुड़ेगा, जिससे दिल्ली से दक्षिण भारत और पश्चिम भारत की ओर यात्रा और भी तेज और सुगम हो जाएगी।

इस पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में DND एक प्रमुख शुरुआती कड़ी के रूप में काम करेगा, जबकि जेवर एयरपोर्ट इस पूरे क्षेत्र का एक बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है। वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पहले से ही देश के सबसे महत्वपूर्ण हाई-स्पीड कॉरिडोर में से एक है, जो इस नए नेटवर्क से जुड़कर लॉजिस्टिक्स और ट्रैवल दोनों को तेज करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...