1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. टीकमगढ़: धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त व उपकरण नष्ट

टीकमगढ़: धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त व उपकरण नष्ट

टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक पोकलेन मशीन जब्त की और अवैध खनन में इस्तेमाल दो पनडुब्बियों को नष्ट कर दिया। एसडीएम जतारा निशांत भूरिया सहित राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

By: Nivedita 
Updated:
टीकमगढ़: धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त व उपकरण नष्ट

टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के ग्राम मजरा कूटिन में धसान नदी किनारे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों को जब्त और नष्ट किया।

प्रशासन के निर्देश पर चला अभियान

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी राजस्व विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

मौके पर पहुंची संयुक्त टीम

कार्रवाई के दौरान एसडीएम जतारा निशांत भूरिया, तहसीलदार पलेरा कुलदीप सिंह, तहसीलदार जतारा नितिन गौड़ और नायब तहसीलदार श्रीपत अहिरवार सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

पोकलेन जब्त, पनडुब्बियां नष्ट

प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही एक पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया, जबकि नदी में संचालित दो पनडुब्बियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप

लगातार हो रही प्रशासनिक कार्रवाई से अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...