1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले ‘राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है मतदान’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले ‘राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है मतदान’

देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी मतदान है। हर भारतीय नागरिक जो 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका है, उसे मतदाता बनना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।"

जल जीवन मिशन के तहत 25 लाख महिलाओं को मिला पानी जांचने का प्रशिक्षण, 80% ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल का जल

जल जीवन मिशन के तहत 25 लाख महिलाओं को मिला पानी जांचने का प्रशिक्षण, 80% ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल का जल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की उपस्थिति में पारंपरिक जल कलश समारोह के साथ जल सुरक्षा पर दूसरे राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन का भव्य उद्घाटन किया।

CEC-EC नियुक्ति विवाद: आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, सरकार के फैसले पर रहेंगी नजरें

CEC-EC नियुक्ति विवाद: आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, सरकार के फैसले पर रहेंगी नजरें

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्तियों को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 2023 में बने कानून को चुनौती देने वाली इन याचिकाओं में कहा गया है कि सरकार ने संविधान पीठ के आदेश की अनदेखी करते हुए नियुक्तियां की हैं।

भारत और कतर की साझेदारी में स्थिरता, तकनीक, ऊर्जा और उद्यमिता पर रहेगा जोर: पीयूष गोयल

भारत और कतर की साझेदारी में स्थिरता, तकनीक, ऊर्जा और उद्यमिता पर रहेगा जोर: पीयूष गोयल

भारत और कतर की साझेदारी अब पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर स्थिरता, तकनीक, ऊर्जा और उद्यमिता जैसे नए क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में इंडिया-कतर बिजनेस फोरम के उद्घाटन सत्र के दौरान यह बात कही।

Amir of Qatar: राष्ट्रपति भवन में कतर के अमीर का हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता आज

Amir of Qatar: राष्ट्रपति भवन में कतर के अमीर का हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता आज

कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद अमीर अल थानी को भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मिलवाया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 9 साल पूरे: 21.95 करोड़ किसानों को मिला लाभ, 1.72 लाख करोड़ रुपये का भुगतान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 9 साल पूरे: 21.95 करोड़ किसानों को मिला लाभ, 1.72 लाख करोड़ रुपये का भुगतान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को शुरू हुए आज 9 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में शुरू की गई इस योजना ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

केंद्र सरकार ने PM-AASHA योजना को 2025-26 तक जारी रखने की दी मंजूरी, उड़द और मसूर की 100% खरीद को मंजूरी

केंद्र सरकार ने PM-AASHA योजना को 2025-26 तक जारी रखने की दी मंजूरी, उड़द और मसूर की 100% खरीद को मंजूरी

मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना को 2025-26 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

CEC: ज्ञानेश कुमार नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, जानें नए CEC के बारे में

CEC: ज्ञानेश कुमार नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, जानें नए CEC के बारे में

भारत सरकार ने ज्ञानेश कुमार को देश का नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) नियुक्त किया है। वह नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले CEC हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

एपीडा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार की समुद्री खेप भेजी, कृषि निर्यात में ऐतिहासिक उछाल

एपीडा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार की समुद्री खेप भेजी, कृषि निर्यात में ऐतिहासिक उछाल

भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने एग्रोस्टार और के बी एक्सपोर्ट्स के सहयोग से समुद्री मार्ग के जरिए ऑस्ट्रेलिया को सांगोला और भगवा किस्म के प्रीमियम अनार की पहली वाणिज्यिक परीक्षण खेप सफलतापूर्वक भेजी।

भारत में स्मार्टफोन निर्यात में जबरदस्त वृद्धि, पीएलआई योजना के तहत 140% बढ़ा निर्यात

भारत में स्मार्टफोन निर्यात में जबरदस्त वृद्धि, पीएलआई योजना के तहत 140% बढ़ा निर्यात

जनवरी में भारत का स्मार्टफोन निर्यात पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 140 प्रतिशत बढ़ा है, जो सरकार की उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का महत्वपूर्ण परिणाम है। इस बढ़ोतरी से भारत को 25,000 करोड़ रुपए (3 बिलियन डॉलर) की रिकॉर्ड कमाई हुई है।

राजीव कुमार के रिटायरमेंट से पहले, नए मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज अहम बैठक

राजीव कुमार के रिटायरमेंट से पहले, नए मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज अहम बैठक

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके कारण नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी आई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज चयन समिति की बैठक होगी, जिसमें नए CEC के चयन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

Uttarakhand: पीएम मोदी करेंगे विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Uttarakhand: पीएम मोदी करेंगे विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को उत्तराखंड के हर्षिल-मुखबा क्षेत्र का दौरा करेंगे, और इस यात्रा के दौरान एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास करेंगे। यह पहल उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

PM Yoga Awards 2025: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025’ के लिए नामांकन शुरू, 25 लाख रुपये का नकद मिलेगा पुरस्कार

PM Yoga Awards 2025: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025’ के लिए नामांकन शुरू, 25 लाख रुपये का नकद मिलेगा पुरस्कार

PM Yoga Awards 2025: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयुष मंत्रालय ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू किया है, जिसका उद्देश्य उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करना है जिन्होंने योग के प्रचार और प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

FASTag का नया नियम आज से लागू, नहीं किया समय पर रिचार्ज तो देना होगा दोगुना टोल, जानिए पूरी डिटेल

FASTag का नया नियम आज से लागू, नहीं किया समय पर रिचार्ज तो देना होगा दोगुना टोल, जानिए पूरी डिटेल

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है! 17 फरवरी 2025 से FASTag के नए नियम लागू हो गए हैं। अब अगर टोल क्रॉस करने से पहले आपके FASTag में पर्याप्त बैलेंस नहीं हुआ, तो आपको दोगुना टोल शुल्क देना पड़ सकता है।

Wholesale Inflation Rate: जनवरी में थोक महंगाई दर घटी, खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती, आम आदमी को राहत

Wholesale Inflation Rate: जनवरी में थोक महंगाई दर घटी, खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती, आम आदमी को राहत

जनवरी 2025 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर घटकर 2.31% पर आ गई, जो दिसंबर 2024 में 2.37% थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आई कमी की वजह से दर्ज की गई है।