1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

अरावली ग्रीन वॉल परियोजना: 8 लाख हेक्टेयर भूमि पर हरित बफर जोन से सुधरेगा इकोसिस्टम, थार रेगिस्तान के विस्तार पर लगेगी रोक

अरावली ग्रीन वॉल परियोजना: 8 लाख हेक्टेयर भूमि पर हरित बफर जोन से सुधरेगा इकोसिस्टम, थार रेगिस्तान के विस्तार पर लगेगी रोक

केंद्र सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के पहले चरण में 8 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बिगड़े हुए इकोसिस्टम को सुधारने की योजना बनाई है। इस परियोजना के तहत उत्तर-पश्चिम भारत में अरावली पर्वत श्रृंखला के चारों ओर हरित बफर क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

वन्यजीवों के प्रति पीएम मोदी का प्रेम, ‘वनतारा’ दौरे के बाद वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें

वन्यजीवों के प्रति पीएम मोदी का प्रेम, ‘वनतारा’ दौरे के बाद वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वन्यजीवों के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में गुजरात के जामनगर में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ के उद्घाटन के दौरान उन्होंने न सिर्फ वन्यजीवों के साथ समय बिताया, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल के प्रयासों को भी करीब से देखा।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IRCTC और IRFC को नवरत्न का दर्जा, वित्तीय स्वायत्तता में होगी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IRCTC और IRFC को नवरत्न का दर्जा, वित्तीय स्वायत्तता में होगी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) को ‘नवरत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) का प्रतिष्ठित दर्जा प्रदान किया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का ब्रिटेन और आयरलैंड दौरा आज से, रणनीतिक साझेदारी और प्रवासी भारतीयों से होगी चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का ब्रिटेन और आयरलैंड दौरा आज से, रणनीतिक साझेदारी और प्रवासी भारतीयों से होगी चर्चा

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज, मंगलवार से यूनाइटेड किंगडम (UK) और आयरलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ आयरलैंड के साथ संबंधों को और मजबूत करने का अवसर देगा।

PM Modi: बजट के बाद आज वेबिनार में शामिल होंगे पीएम मोदी, MSME, निर्यात और नियामक सुधारों पर होगी चर्चा

PM Modi: बजट के बाद आज वेबिनार में शामिल होंगे पीएम मोदी, MSME, निर्यात और नियामक सुधारों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को बजट के बाद आयोजित तीन वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। पीएमओ के अनुसार, ये वेबिनार MSME को विकास का इंजन, निर्माण, निर्यात एवं परमाणु ऊर्जा मिशन, नियामक सुधार, निवेश और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होंगे।

आयुष्मान योजना का लाभ अब और आसान: बिना लाइन में लगे OPD पर्ची, जानें क्या है आभा आईडी और कैसे बनाए

आयुष्मान योजना का लाभ अब और आसान: बिना लाइन में लगे OPD पर्ची, जानें क्या है आभा आईडी और कैसे बनाए

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए आभा हेल्थ आईडी कार्ड (ABHA - Ayushman Bharat Health Account) शुरू किया गया है। अब बिना लंबी कतारों में लगे OPD की पर्ची बनाना, मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना आसान हो गया है।

PM Modi Uttarakhand Visit: हर्षिल-मुखबा में प्रधानमंत्री पहनेंगे पारंपरिक पहाड़ी भेंडी, तैयार हुई खास वेषभूषा

PM Modi Uttarakhand Visit: हर्षिल-मुखबा में प्रधानमंत्री पहनेंगे पारंपरिक पहाड़ी भेंडी, तैयार हुई खास वेषभूषा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल और मुखबा के दौरे पर आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए उत्तरकाशी की पारंपरिक वेशभूषा को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव: अब बिना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनेगा पासपोर्ट, जानिए नए नियम

पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव: अब बिना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनेगा पासपोर्ट, जानिए नए नियम

भारत सरकार ने पासपोर्ट नियमों में अहम बदलाव किया है। अब 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे लोगों के लिए पासपोर्ट आवेदन के समय जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: 2026 में ट्रायल रन, 360 किमी का काम पूरा, जानें क्या कहा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: 2026 में ट्रायल रन, 360 किमी का काम पूरा, जानें क्या कहा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने

भारत की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि 360 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाकी का काम तेज गति से चल रहा है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 2026 में बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो सकता है।

जन औषधि सप्ताह 2025: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ‘जन औषधि रथ’ को दिखाई हरी झंडी, सस्ती दवाएं हर घर तक पहुंचाने की पहल तेज

जन औषधि सप्ताह 2025: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ‘जन औषधि रथ’ को दिखाई हरी झंडी, सस्ती दवाएं हर घर तक पहुंचाने की पहल तेज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज (1 मार्च) ‘जन औषधि रथ’ को हरी झंडी दिखाकर जन औषधि सप्ताह 2025 की शुरुआत की। यह अभियान 1 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा और इसका उद्देश्य आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाओं के प्रति जागरूक करना है।

LPG Price Hike: देशभर में बढ़े कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतें

LPG Price Hike: देशभर में बढ़े कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतें

तेल कंपनियों ने 1 मार्च 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार 6 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज पीएम मोदी मोदी ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ पर बजट उपरांत वेबिनार को करेंगे संबोधित

आज पीएम मोदी मोदी ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ पर बजट उपरांत वेबिनार को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य 2025 के बजट में की गई घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए रणनीति बनाना और प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाना है।

रबी सीजन 2025-26: केंद्र सरकार खरीदेगी 3.1 करोड़ टन गेहूं, MSP 2,425 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीद

रबी सीजन 2025-26: केंद्र सरकार खरीदेगी 3.1 करोड़ टन गेहूं, MSP 2,425 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीद

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए 3.1 करोड़ टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय किया है। शुक्रवार को कृषि मंत्रालय द्वारा राज्यों के खाद्य सचिवों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा, सरकार इस सत्र में 70 लाख टन चावल और 16 लाख टन मोटे अनाज भी खरीदेगी।

आधार सुशासन पोर्टल लॉन्च: अब अप्रूवल प्रोसेस होगा और आसान, डिजिटल सेवाओं तक मिलेगी तेजी से पहुंच

आधार सुशासन पोर्टल लॉन्च: अब अप्रूवल प्रोसेस होगा और आसान, डिजिटल सेवाओं तक मिलेगी तेजी से पहुंच

सरकार ने ‘आधार सुशासन पोर्टल’ लॉन्च किया है, जिससे आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों की अनुमोदन प्रक्रिया (Streamline Approval Process) को सरल बनाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार, यह कदम नागरिकों के लिए आधार को अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने और सेवाओं की पहुंच को आसान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

दिल्ली में आज अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली में आज अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार यानि 28 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का उद्घाटन करने वाले हैं।