1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उत्तराखंड में PM मोदी का यादगार पल: महिलाओं संग किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा प्रतिबंध के बावजूद जुड़े लोकसंस्कृति से

उत्तराखंड में PM मोदी का यादगार पल: महिलाओं संग किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा प्रतिबंध के बावजूद जुड़े लोकसंस्कृति से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड यात्रा के दौरान एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब उन्होंने मुखबा गांव की महिलाओं के साथ पारंपरिक रासो तांदी नृत्य किया। सुरक्षा कारणों से इस नृत्य को अनुमति नहीं मिली थी।

By: Rekha 
Updated:
उत्तराखंड में PM मोदी का यादगार पल: महिलाओं संग किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा प्रतिबंध के बावजूद जुड़े लोकसंस्कृति से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड यात्रा के दौरान एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब उन्होंने मुखबा गांव की महिलाओं के साथ पारंपरिक रासो तांदी नृत्य किया। सुरक्षा कारणों से इस नृत्य को अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन जब महिलाओं ने पीएम से गुहार लगाई, तो वे खुद उनके बीच पहुंचे और इस लोकनृत्य में शामिल होकर सभी का दिल जीत लिया।

मुखबा में गूंजा पारंपरिक लोकनृत्य, पीएम मोदी बने हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी के मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल की खूबसूरत वादियों में पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने न केवल धार्मिक और पर्यटन विकास से जुड़े संदेश दिए, बल्कि लोकसंस्कृति को भी अपनाते हुए गांव की महिलाओं के साथ रासो तांदी नृत्य किया।

सुरक्षा कारणों से महिलाओं को पहले नृत्य करने से रोका गया। लेकिन महिलाओं की अपील पर पीएम मोदी ने खुद उनके बीच जाकर डांडू क्या फूला फूलाला जैसे पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का अनोखा संदेश दिया।

उत्तराखंड के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री की इस यात्रा से न केवल चारधाम यात्रा को मजबूती मिलेगी, बल्कि उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जिस तरह से इस यात्रा का प्रमोशन किया, वह अभूतपूर्व है और इससे उत्तराखंड को एक नई पहचान मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने न केवल सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव किया बल्कि मुखबा की पारंपरिक भोजन संस्कृति में भी रुचि दिखाई। उन्होंने महिलाओं से चीणा का भात और फाफरे के पोले की रेसिपी पूछी और उत्तराखंड की अनूठी खान-पान परंपराओं को भी सराहा।

मुखबा की पूर्व बीडीसी सदस्य सुधा मार्तोलिया ने बताया कि पीएम मोदी ने महिलाओं से कहा, “आप सभी मेरे लिए साक्षात मां गंगा का स्वरूप हैं। आपकी संस्कृति और परंपराएं भारतीय धरोहर का हिस्सा हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से स्थानीय पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नया बल मिलेगा। उत्तराखंड की वादियों में गूंजता पारंपरिक लोकनृत्य देशभर में एक सकारात्मक संदेश देगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...