1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

भारतीय नौसेना को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सौंपा एडवांस्ड राडार से लैस स्वदेशी विग्रह पोत,जानिए क्या है खासियत

भारतीय नौसेना को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सौंपा एडवांस्ड राडार से लैस स्वदेशी विग्रह पोत,जानिए क्या है खासियत

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के पोत विग्रह के कमीशनिंग इवेंट में हिस्‍सा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को स्वेदशी विग्रह पोत सौंपा है। राजनाथ ने कहा कि इस पोत (Ship) की कमीशनिंग हमारी तटीय रक्षा क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार के साथ रक्षा क्षेत्र में हमारी लगातार बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने फिल्म नीति 2021 के कार्यान्वयन को दी मंजूरी, राज्यपाल ने कहा- आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी

जम्मू-कश्मीर सरकार ने फिल्म नीति 2021 के कार्यान्वयन को दी मंजूरी, राज्यपाल ने कहा- आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार ने फिल्म नीति 2021 के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत एक जम्मू-कश्मीर फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल और एक फिल्म डिवीजन का गठन किया जाएगा।

चीन की 10 से ज्यादा लड़ाकू टुकड़ियों ने किया हिमालय की चोटी पर कब्जा करने का व्यापक अभ्यास, कहा- भारत को ‘चेतावनी’

चीन की 10 से ज्यादा लड़ाकू टुकड़ियों ने किया हिमालय की चोटी पर कब्जा करने का व्यापक अभ्यास, कहा- भारत को ‘चेतावनी’

एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के समझौते के बाद एक बार फिर चीन ने अपने दुस्साहसी कदमों को अंजाम दिया है। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव कायम हो सकता है। आपको बता दें कि इस तनाव के संबंध को कायम करने के लिए चीन की 10 से ज्‍यादा लड़ाकू टुकड़ियों ने (पीएलए) तिब्‍बत में हिमालय की चोटियों पर कब्‍जा करने का बड़ा अभ्‍यास किया है।

पांच दक्षिण राज्यों ने बढ़ाई भारत की चिंता, लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े, तीसरी लहर की संभावना!

पांच दक्षिण राज्यों ने बढ़ाई भारत की चिंता, लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े, तीसरी लहर की संभावना!

देश में पिछले कई दिनों से कोरोना केसों में लगातार गिरावट हो रही थी, जिसे लेकर आम नागरिकों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि इसी बीच पांच दक्षिण राज्यों ने एक बार फिर देश की चिंता बढ़ा दी। क्योंकि देश में लगातार वैक्सीनेशन के बीच इन पांच राज्यों में कोरोना के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा बयान, आरक्षण के बढ़ते ट्रेंड से देश में मजबूत हो रही जाति व्यवस्था, नहीं दिखता कोई अंत

मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा बयान, आरक्षण के बढ़ते ट्रेंड से देश में मजबूत हो रही जाति व्यवस्था, नहीं दिखता कोई अंत

आरक्षण के बढ़ते ट्रेंड से देश में मजबूत हो रही जाति व्यवस्था, जिसका कोई अंत होता नहीं दिखता, ये कहना है मद्रास हाई कोर्ट का। एक केस की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि, 'जाति व्यवस्था को खत्म करने की बजाय मौजूदा ट्रेंड इसे और स्थायी बना रहा है। आरक्षण की व्यवस्था को अंतहीन समय के लिए बढ़ाए जाने से ऐसा हो रहा है।

माली के इस्तीफे पर सिद्धू को कांग्रेस की धमकी, अगर नहीं मिला फैसले लेने की छूट तो ईंट से ईंट बजा देंगे

माली के इस्तीफे पर सिद्धू को कांग्रेस की धमकी, अगर नहीं मिला फैसले लेने की छूट तो ईंट से ईंट बजा देंगे

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे नवजोत सिंह सिद्धू काफी आक्रोशित है और उन्होंने एक बार फिर बागी तेवर अख्तियार कर लिया है।

देश में लगातार कम होते कोरोना मामलों के बीच मुंबई ने बढ़ाई चिंता, 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, चार 12 साल से कम

देश में लगातार कम होते कोरोना मामलों के बीच मुंबई ने बढ़ाई चिंता, 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, चार 12 साल से कम

देश में लगातार कम होते कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर महाराष्ट्र में आये नये मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इस नये मामले में बच्चों के कोरोना के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। दरअसल कोरोना के कम मामलों को लेकर अधिकतर राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। इस बीच मुंबई (Mumbai) के सेंट जोसफ स्कूल में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए

SBI ने नौकरी चाहने वालों को किया सावधान, धोखेबाजों से बचें…

SBI ने नौकरी चाहने वालों को किया सावधान, धोखेबाजों से बचें…

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हो रही है। SBI ने कहा है कि एसबीआई के नाम पर फर्जी वेबसाइट चलाने की खबरें मिली हैं। एसबीआई के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा मामले सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दर्ज किए नौ मामले, हो सकती है पूछताछ…

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा मामले सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दर्ज किए नौ मामले, हो सकती है पूछताछ…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा मामले गुरुवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल नौ मामले दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की सभी चार इकाइयां कोलकाता से अपने दलों को संबंधित अपराध स्थलों पर भेज रही हैं। माना जा रहा है कि इन मामलों की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ेगी।

सत्ता के करीब बने रहने के लिए अधिकारी करते हैं पद का दुरुपयोग : सुप्रीम कोर्ट

सत्ता के करीब बने रहने के लिए अधिकारी करते हैं पद का दुरुपयोग : सुप्रीम कोर्ट

यह देखा जा रहा है कि कुछ पुलिस अधिकारी सत्ताधारी दल के लिए काम करते हैं। उन्हें खुश करने के लिए शक्ति का दुरुपयोग करते हैं। विपक्षी नेताओं को परेशान करते हैं। फिर जब सत्ता परिवर्तन होता है, तो नई सरकार ऐसे अधिकारी को निशाने पर लेती है।" ये कहना है सुप्रीम कोर्ट का।

सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार ने समझाई विपक्षी पार्टियों को अपनी तालिबान रणनीति, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी जानकारी

सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार ने समझाई विपक्षी पार्टियों को अपनी तालिबान रणनीति, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी जानकारी

अफगानिस्तान के लगातार बिगड़ते हालात पर भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विपक्षी पार्टियों को अपनी तालिबान रणनीति समझाई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अगुवाई में विदेश मंत्रालय (MEA) की टीम ने सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को अफगानिस्तान की स्थिति की जानकारी दी।

काबुल एयरपोर्ट पर बढ़ा तालिबान का खतरा, अपने नागिरकों को अमेरिका का अलर्ट- तुरंत यहां से जाएं…

काबुल एयरपोर्ट पर बढ़ा तालिबान का खतरा, अपने नागिरकों को अमेरिका का अलर्ट- तुरंत यहां से जाएं…

अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वह सुरक्षित स्थान पर रहें, क्योंकि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला (Terrorist Attack) होने की आशंका बढ़ गई है.

“ये तालिबान वही है जो 20 साल पहले था, लेकिन इस बार तालिबान के पार्टनर बदल गए हैं”: CDS जनरल बिपिन रावत

“ये तालिबान वही है जो 20 साल पहले था, लेकिन इस बार तालिबान के पार्टनर बदल गए हैं”: CDS जनरल बिपिन रावत

“ये तालिबान वही है जो 20 साल पहले था, लेकिन इस बार तालिबान के पार्टनर बदल गए हैं”, ये कहना है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का। उन्होंने कहा कि भारत को पहले से इस बात का अंदेशा‌ था कि अफगानिस्तान में तालिबान का राज आने वाला था और उसके लिए भारत ने 'कंटिंजेंसी-प्लान' पहले से ही तैयार कर रखा था।

NMP issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण का तीखा हमला, पूछा- क्या मोनेटाइजेशन को समझते हैं?

NMP issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण का तीखा हमला, पूछा- क्या मोनेटाइजेशन को समझते हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा नेशनल मोनेटाइजेशन प्रोग्राम पर हमलावर रूख अख्तियार करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीखा हमला किया है और उनसे मोनेटाइजेशन के बारे में पूछा है। सीतारमण ने कहा कि क्या मोनेटाइजेशन को समझते हैं?

मोदी सरकार का गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया एफआरपी, जानिए क्या है नया दर

मोदी सरकार का गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया एफआरपी, जानिए क्या है नया दर

गन्ना किसानों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है, जिससे वे खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल केंद्र सरकार ने फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस (एफआरपी) को पांच रुपये बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। आपको बता दें कि इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी है।