नई दिल्ली : कर्नाटक के बेंगलुरु भी मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑडी के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि इस हादसे में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, तेजी से आ रही ऑडी कार ने बिजली के खंभे पर टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
घटना रात करीब दो बजे की है। कोरमंगला में जो ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई उसमें कुल सात लोग सवार थे, जिसमें चार पुरुष व तीन महिलाएं थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं सातवें ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
7 people died in car accident in Koramangala, Bengaluru. Audi Q3 car was apparently of Hosur DMK MLA Y Prakash, that rammed an electric pole resulting in spot death of six persons. And 7th person died on the way to hospital. MLA’s son & Daughter in law died in the accident. pic.twitter.com/QdYBL1ciaU
— Pinky Rajpurohit (ABP News) 🇮🇳 (@Madrassan_Pinky) August 31, 2021
पुलिस के मुताबिक कोरमंगला के पास एक तेज रफ्तार ऑडी खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी के परखच्चे तक उड़ गए। ये ऑडी क्यू3 कार होसुर डीएमके विधायक वाई प्रकाश की थी, जो भयानक हादसे का शिकार हो गई। मरने वालों में एक व्यक्ति केरल का भी है। हालांकि, अभी सबकी पहचान की जा रही है। जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएमके विधायक वाई. प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे करुणा सागर व बहू बिंदू की हादसे में मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग दोस्त थे, जो बेंगलुरु में रहते थे। इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष थे। सभी 20-30 साल की उम्र के थे। अब सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल मामला आडूगुड़ी ट्रैफिक स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या ड्राइवर नशे में था। क्योंकि रोड पूरी तरह से खाली था, वहां कोई अन्य वाहन नहीं था।
ऐसा माना जा रहा है कि दुर्घटना लापरवाही, तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं। ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था, जिस वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया और ये बड़ा हादसा हो गया।