1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए गृह मंत्रालय की राज्‍यों को हिदायत- त्‍योहारों में कहीं भी इकट्ठा न हो भीड़

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए गृह मंत्रालय की राज्‍यों को हिदायत- त्‍योहारों में कहीं भी इकट्ठा न हो भीड़

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह हिदायत दी कि वह आगामी त्योहारी सीजन (Festive season) के दौरान कोई बड़ी भीड़ एकत्र न हो दें। इसके साथ ही गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए गृह मंत्रालय की राज्‍यों को हिदायत- त्‍योहारों में कहीं भी इकट्ठा न हो भीड़

नई दिल्ली : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह हिदायत दी कि वह आगामी त्योहारी सीजन (Festive season) के दौरान कोई बड़ी भीड़ एकत्र न हो दें। इसके साथ ही गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों को एक और महीने के लिए 30 सितंबर तक बढ़ाते हुए कहा कि कुछ राज्यों में दिख रहे स्थानीय प्रसार को छोड़कर, वैश्विक महामारी की समूची स्थिति अब राष्ट्रीय स्तर पर काफी हद तक स्थिर दिखती है। उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे गए एक जैसे पत्रों में कहा कि कुछ जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और उच्च संक्रमण दर चिंता का विषय बनी हुई है।

पत्र में उन्होंने कहा कि, संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को अपने जिलों में उच्च संक्रमण दर को देखते हुए सक्रिय रूप से रोकथाम के उपाय करने चाहिए ताकि मामलों में वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोका जा सके और प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि, संभावित वृद्धि की चेतावनी के संकेतों को जल्दी पहचानना और प्रसार को रोकने के लिए उचित उपाय करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए स्थानीय दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी, जैसा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की 25 अप्रैल और 28 जून की सलाह में उल्लेख किया गया है।

कोविड दिशा-निर्देश का सख्‍ती से पालन करें राज्‍य

गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगामी त्योहारों के सीजन में बड़ी सभाओं से बचने के लिए उपयुक्त उपाय करने की सलाह दी। और कहा कि यदि आवश्यक हो, तो ऐसी सभाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध लागू करें। उन्होंने कहा कि सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...