1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नाकाम किया घुसपैठ, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नाकाम किया घुसपैठ, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मिली है, जहां सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को घुसपैठ करने के दौरान ढेर कर दिया। खबरों के मुताबिक आज तड़के ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। आतंकवादी को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर हो गया।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नाकाम किया घुसपैठ, एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मिली है, जहां सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को घुसपैठ करने के दौरान ढेर कर दिया। खबरों के मुताबिक आज तड़के ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। आतंकवादी को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर हो गया। वहीं सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले।

फिलहाल इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना इस बात की तस्दीक कर लेना चाहती है कि मारे गए इस आतंकी के साथ कोई दूसरा आतंकी तो नहीं था। मारे गए आतंकी के पास से एक AK-47 रायफल भी बरामद हुई है।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों ने दो महीने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि पाकिस्तान के उस पार गुलाम कश्मीर में 250 से अधिक आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की फिराक में हैं। इस चेतावनी के बाद से ही सुरक्षाकर्मी सीमा पर पूरी मुस्तैदी बनाए हुए हैं। गत माह भी जिला पुंछ व राजौरी में कुछ आतंकवादियों ने घुसपैठ की थी। इस बात का पता चलता ही सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा पर निरंतर तलाशी अभियान जारी रखा और इस दौरान चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

आपको जानकारी हो कि गत फरवरी में भारत व पाकिस्तान में सीजफायर को लेकर एक बार फिर समझौता हुआ। इस समझौते के बाद पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी तो बंद हो गई परंतु आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। अभी भी सैकड़ों आतंकी पाकिस्तानी सेना की मदद से भारतीय सीमा में प्रवेश पाने का मौका ढूंढ रहे हैं।

बता दें कि इस साल फरवरी के महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर एग्रीमेंट के बाद यह एलओसी पर पहली घुसपैठ की कोशिश थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...