1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नवरात्रि से पहले Indian Railway का वैष्णो देवी के यात्रियों को बड़ा तोहफा, शुरू की ये स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल!

नवरात्रि से पहले Indian Railway का वैष्णो देवी के यात्रियों को बड़ा तोहफा, शुरू की ये स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल!

नवरात्रि आने में तकरीबन एक माह शेष है, उससे पहले ही भारतीय रेलवे ने वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले भक्तों को बड़ा तोहफा दिया है। गौरतलब है कि कोरोना काल में जैसे-जैसे सरकारों की तरफ से प्रतिबंध हटते जा रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों की आवाजाही तेज हो रही है। ऐसे में रेलवे को भी तमाम रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना पड़ रहा है।

By: Amit ranjan 
Updated:
नवरात्रि से पहले Indian Railway का वैष्णो देवी के यात्रियों को बड़ा तोहफा, शुरू की ये स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल!

नई दिल्ली : नवरात्रि आने में तकरीबन एक माह शेष है, उससे पहले ही भारतीय रेलवे ने वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले भक्तों को बड़ा तोहफा दिया है। गौरतलब है कि कोरोना काल में जैसे-जैसे सरकारों की तरफ से प्रतिबंध हटते जा रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों की आवाजाही तेज हो रही है। ऐसे में रेलवे को भी तमाम रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना पड़ रहा है। लोगों को दिक्कत ना हो इसलिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई ट्रेन चला रही है, ताकि लोगों को यात्रा करने में आसानी हो सके।

इसी बीच भारतीय रेलवे ने कोलकाता और जम्मूतवी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। रेलवे ने इसका एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो। रेलवे ने कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन (03151/03152) शुरू की है।

रेलवे की तरफ से शुरू की गई ये स्पेशल ट्रेन हर रोज चलेगी। इसकी शुरुआत अगले महीने 1 तारीख यानी 1 सितंबर से होगी। अभी रेलवे ने इसे 3 सितंबर तक चलाने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में यह ट्रेन चलती रहेगी या नहीं, इस पर बाद में रेलवे की तरफ से फैसला किया जाएगा।

पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि का पर्व 07 अक्टूबर 2021 से आरंभ होगा, जो 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा। बता दें कि इस बार नवरात्रि 8 दिनों का होगा। क्योंकि तृतीया और चतुर्थी दोनों होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...