उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन 6 माह शेष है, उससे पहले ही सभी पार्टियां कमर कसकर तैयार है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ दौरे के दौरान राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर स्थापित होने वाली यूनिवर्सिटी की नींव रख दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।
