दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान द्वारा पोषित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है। जिसमें उन्होंने 6 आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन आतंकियो को गिरफ्तार किया है। इन सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
