Breaking News (Breaking News in Hindi)

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर जन चौपाल में सुनीं समस्याएं

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर जन चौपाल में सुनीं समस्याएं

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम बोदी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, काफिले में शामिल हुई नई EV

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, काफिले में शामिल हुई नई EV

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद यह कदम उठाया गया है। लगभग 500 किलोमीटर रेंज वाली यह EV आज से मुख्यमंत्री के आधिकारिक काफिले का हिस्सा बन गई है। इसका नंबर MP-02-VB-2047 भी चर्चा में है, जिसे “विकसित भारत 2047” विजन से जोड़ा जा रहा है।

भोपाल: RRB रीगल प्रोजेक्ट में बड़ी कार्रवाई, दुकानों की कुर्की और सीलिंग

भोपाल: RRB रीगल प्रोजेक्ट में बड़ी कार्रवाई, दुकानों की कुर्की और सीलिंग

भोपाल के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में राजस्व प्रशासन ने रेरा आदेश के पालन में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को कुर्क कर सील कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई, जिसमें ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल की कई दुकानें शामिल हैं। बिल्डर पर आरोप है कि उसने दुकानों के नाम पर खरीदारों से करोड़ों रुपये लेने के बाद भी समय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, किसानों और आमजन को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, किसानों और आमजन को मिलेगा लाभ

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में स्वामित्व योजना को मंजूरी देते हुए लाखों परिवारों को जमीन और मकान का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया गया। किसानों, पशुपालकों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), मेडिकल कॉलेज योजनाओं, गोरस मोबाइल ऐप और विभिन्न विकास परियोजनाओं

TMC में बड़ा राजनीतिक एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में दो विधायक सस्पेंड

TMC में बड़ा राजनीतिक एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में दो विधायक सस्पेंड

पश्चिम बंगाल में TMC ने फर्जी हस्ताक्षर विवाद के मामले में उलुबेरिया पूर्व के विधायक ऋतोब्रत बनर्जी और एंटाली के विधायक संदीपन साहा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है, जिसके बाद संदीपन साहा ने पार्टी के अंदर गंभीर अनियमितताओं और सूची में गलतियों के आरोप लगाए हैं, जबकि इस पूरे मामले को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल और बढ़ गई है।

मैहर में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, कई घर क्षतिग्रस्त

मैहर में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, कई घर क्षतिग्रस्त

मैहर जिले के बदेरा क्षेत्र के ग्राम सड़ेरा शांतिपुर में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से कई मकानों की छप्पर उड़ गईं, पेड़ गिर गए और घरों में पानी भरने से लोगों को भारी नुकसान हुआ, वहीं कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत, सहायता और क्षति का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान में नया हमला, मिसाइल ठिकाने और जहाज़ निशाने पर

अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान में नया हमला, मिसाइल ठिकाने और जहाज़ निशाने पर

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी ईरान में मिसाइल ठिकानों और समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रहे जहाज़ों पर नए हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई, जिसका उद्देश्य अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है, हालांकि अभी किसी शांति समझौते पर

इबोला वायरस को लेकर वैश्विक अलर्ट, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

इबोला वायरस को लेकर वैश्विक अलर्ट, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

WHO ने इबोला वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। कांगो में पिछले 20 दिनों में करीब 200 लोगों की मौत के बाद भारत सहित कई देशों ने सतर्कता बढ़ा दी है। भारत सरकार ने कांगो, युगांडा और सूडान से आने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग तेज कर दी गई है और लोगों को लक्षण दिखने पर

ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता

ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने मृतक रोजगार सहायकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान किया।

DND से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, सफर होगा तेज और आसान

DND से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, सफर होगा तेज और आसान

दिल्ली-NCR में नया हाई-स्पीड कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। DND–फरीदाबाद–सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के जरिए DND फ्लाईवे से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और Noida International Airport तक तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, पुणे से NTA एक्सपर्ट प्रोफेसर मनीषा मांढरे गिरफ्तार

NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, पुणे से NTA एक्सपर्ट प्रोफेसर मनीषा मांढरे गिरफ्तार

सीबीआई ने NEET पेपर लीक मामले में पुणे से मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया है, जो NTA की एक्सपर्ट और कॉलेज प्रोफेसर थीं। जांच में सामने आया कि उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच थी और उन्होंने कुछ अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर विशेष कोचिंग के जरिए पेपर से मिलते-जुलते सवाल समझाए। इस मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई जगहों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज

‘भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का’, सेना प्रमुख का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

‘भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का’, सेना प्रमुख का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि वह आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखता है तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहेगा या इतिहास बन जाएगा। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर फिर से ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति बनी तो भारतीय सेना पहले से भी अधिक मजबूत जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया

ट्रंप की टीम ने बीजिंग एयरपोर्ट पर चीन से मिले गिफ्ट फेंके, अमेरिका-चीन रिश्तों में तनाव चर्चा में

ट्रंप की टीम ने बीजिंग एयरपोर्ट पर चीन से मिले गिफ्ट फेंके, अमेरिका-चीन रिश्तों में तनाव चर्चा में

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम द्वारा बीजिंग एयरपोर्ट पर चीन से मिले कई गिफ्ट कचरे के डिब्बे में फेंके जाने की रिपोर्ट सामने आई है। बताया गया कि मोबाइल फोन, पहचान पत्र और लैपल पिन जैसे सामान एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले नष्ट कर दिए गए। यह घटना ट्रंप के चीन दौरे के बाद सामने आई है, जिससे अमेरिका-चीन रिश्तों में तनाव और अविश्वास की

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने रामघाट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने रामघाट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के रामघाट पहुंचकर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट विस्तार, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ट्रेन से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बुरहानपुर से खंडवा तक महानगरी एक्सप्रेस से यात्रा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाना देशहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। सांसद की इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील से जुड़ा सकारात्मक संदेश बताया।