1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. किसानों के खातों में आएगी PM Kisan की 23वीं किस्त, 18,800 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर

किसानों के खातों में आएगी PM Kisan की 23वीं किस्त, 18,800 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। देशभर के किसानों के खातों में 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

By: BS Yadav 
Updated:
किसानों के खातों में आएगी PM Kisan की 23वीं किस्त, 18,800 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर

भाेपाल: 20 जून को देशभर में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम-आशा योजना के तहत कई राज्यों में MSP पर दालों की खरीद को भी मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 जून को देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 18 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। अब तक इस योजना के तहत 22 किस्तों के माध्यम से लगभग 4 लाख 28 हजार करोड़ रुपये देश के करीब 9 करोड़ 50 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजे जा चुके हैं।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर पूरे देश में ‘किसान उत्सव दिवस’ व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम 731 कृषि विज्ञान केंद्रों, 113 आईसीएआर संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा राज्यों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे, जिनमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

इस बीच किसानों के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि पीएम-आशा योजना के तहत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और गुजरात को मूंग, मसूर और उड़द की खरीद की अनुमति दी गई है। इन फसलों की खरीद किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

कृषि मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। खरीफ सीजन की बुआई शुरू होने के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों को खेती की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...