जबलपुर के बहोरीपार नर्मदा घाट पर अवैध रूप से स्टॉक की गई रेत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध रेत को जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान लगभग चार हाईवा अवैध रेत को जब्त किया गया। जेसीबी की मदद से इस रेत को वापस नदी में प्रवाहित कराया गया, जिससे अवैध भंडारण पर रोक लगाई जा सके।
इस मामले में अशोक बर्मन, अंकित बर्मन और राकेश यादव के खिलाफ अवैध उत्खनन का मामला दर्ज किया गया है। बरगी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, ताकि नर्मदा घाट क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।