मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने छात्रा की सफलता पर परिवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी विश्वकर्मा ने विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चांदनी की उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
