शिवपुरी के करैरा तहसील स्थित ग्राम पारागढ़ में पत्थर क्रेशर के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धूल, ब्लास्टिंग और प्रदूषण से खेती व स्वास्थ्य पर असर का आरोप लगाते हुए क्रेशर बंद कराने और लीज निरस्त करने की मांग की।
शिवपुरी के करैरा तहसील स्थित ग्राम पारागढ़ में पत्थर क्रेशर के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धूल, ब्लास्टिंग और प्रदूषण से खेती व स्वास्थ्य पर असर का आरोप लगाते हुए क्रेशर बंद कराने और लीज निरस्त करने की मांग की।
पन्ना: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित तखौरी से बगरौड तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी डामर की परत के कारण लोगों का आवागमन जोखिम भरा बन गया है।
बुरहानपुर जिले के नावरा-घाघरला मार्ग पर पिछले एक महीने से सड़क का किनारा धंसने के कारण करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में है। ग्रामीणों ने प्रशासन और PWD से तत्काल सड़क की मरम्मत, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।
बुरहानपुर जिले के बसाली-कुंडिया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सात से अधिक गांवों के लोग वर्षों से कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जल्द काम शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रों ने भी स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानियों को साझा किया।
कटनी के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-1 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राज पैलेस रोड का नाला पिछले छह महीनों से चोक पड़ा है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्रवासियों का दावा है कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिर कब जागेगा नगर निगम? क्या जिम्मेदार
मध्य प्रदेश के Panna जिले की ग्राम पंचायत तारा में Swachh Bharat Mission की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने सफाई कार्य के नाम पर ₹17 हजार से ₹40 हजार तक की राशि खर्च दिखाई, लेकिन गांव की गलियों में गंदगी, जाम नालियां और सड़कों पर बहता गंदा पानी साफ दिखाई दे रहा है।
बहानेबाज अफसरों पर विधायक का बड़ा एक्शन ,गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, मनरेगा से पीएम आवास तक हर योजना की लगाई क्लास; बोलीं- बहाने नहीं, समय पर परिणाम चाहिए
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गुगवारा गांव में जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल न करने का आरोप लगाया है। परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
बैतूल ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन ने शहर में ट्रक पार्किंग की समस्या को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की है। यूनियन ने कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में शासकीय भूमि आवंटित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा।
छतरपुर के बिजावर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों, दलितों और आदिवासियों से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुलाकात की। उन्होंने उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
बैतूल के भैंसदेही में कांग्रेस ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कुंभकरण का वेश धारण कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट व कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
छिंदवाड़ा के मोहखेड़ विकासखंड स्थित शक्करझिरी ग्राम पंचायत में विद्युत विस्तार कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का दावा है कि स्वीकृत कार्य के मुकाबले मौके पर अधूरा काम हुआ, जबकि पूरा भुगतान कर दिया गया।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध जांच और त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।
बैतूल के मुलताई में जनसुनवाई के दौरान नाली और सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ विरोध जताया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
बैतूल के कोथलकुण्ड में पहली बारिश में ही पुल पर मलबा फंसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। घरों और दुकानों में पानी घुसा, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।