1. हिन्दी समाचार
  2. जन समस्या
  3. सीएम मोहन यादव की अनुपस्थिति में अधिकारी सुनेंगे जनता की फरियाद, मंत्रालय से समत्व भवन तक नया रोस्टर जारी

सीएम मोहन यादव की अनुपस्थिति में अधिकारी सुनेंगे जनता की फरियाद, मंत्रालय से समत्व भवन तक नया रोस्टर जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुपस्थिति में आम लोगों की समस्याएं सुनने और बैठकों के समन्वय के लिए अधिकारियों का नया रोस्टर जारी किया गया है। मंत्रालय और समत्व भवन में अलग-अलग दिनों में अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है।

By: BS Yadav 
Updated:
सीएम मोहन यादव की अनुपस्थिति में अधिकारी सुनेंगे जनता की फरियाद, मंत्रालय से समत्व भवन तक नया रोस्टर जारी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुपस्थिति में अब आम लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में बैठकों, कार्यक्रमों और जनसुनवाई के लिए अधिकारियों का नया रोस्टर जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सचिव, अपर सचिव और उप सचिव स्तर के अधिकारियों को सप्ताह के अलग-अलग दिनों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और बैठकों में समन्वय के साथ-साथ उनकी अनुपस्थिति में उनसे मिलने आने वाले लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

नई व्यवस्था के तहत मंत्रालय और समत्व भवन, दोनों जगह अधिकारियों की तैनाती की गई है। किसी अधिकारी के अनुपस्थित रहने की स्थिति में संबंधित लिंक अधिकारी उसकी जिम्मेदारी संभालेगा।

मंत्रालय में अधिकारियों का रोस्टर
सोमवार: सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरविंद दुबे
मंगलवार: सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरुण परमार
बुधवार: सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उप सचिव सुधीर कोचर
गुरुवार: सचिव डॉ. इलैया राजा टी. और उप सचिव आदित्य शर्मा
शुक्रवार: सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह और अपर सचिव अरुण परमार
समत्व भवन में अधिकारियों की जिम्मेदारी
सोमवार: सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उप सचिव सुधीर कोचर
मंगलवार: सचिव डॉ. इलैया राजा टी. और उप सचिव आदित्य शर्मा
बुधवार: सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरविंद दुबे
गुरुवार: सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरविंद दुबे
शुक्रवार: कुमार पुरुषोत्तम और अपर सचिव अरुण परमार
शनिवार: सचिव डॉ. इलैया राजा टी. और उप सचिव आदित्य शर्मा
रविवार: सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उप सचिव सुधीर कोचर

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस व्यवस्था का उद्देश्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और बैठकों में बेहतर समन्वय स्थापित करना और आम लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को तेज करना है। अधिकारियों की निर्धारित ड्यूटी से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में भी जनसुनवाई और प्रशासनिक कामकाज सुचारु रूप से जारी रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...