1. हिन्दी समाचार
  2. जन समस्या
  3. पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, भौंती सरपंच ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, भौंती सरपंच ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

शिवपुरी जिले के भौंती की सरपंच ज्योति गुप्ता ने पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया है। राजस्व और पुलिस टीम से जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

By: BS Yadav 
Updated:
पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, भौंती सरपंच ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

शिवपुरी: जिले के भौंती ग्राम पंचायत की सरपंच ज्योति गुप्ता ने पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन सौंपा है। सरपंच ने मांग की है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

सरपंच के अनुसार, सिरसौद-पिछोर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर विशंभर दयाल छिरोलिया और उनके पुत्रों द्वारा पंचायत की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कराया जा रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत की ओर से 21 जुलाई 2026 को संबंधित पक्ष को सूचना पत्र जारी कर निर्माण कार्य रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि संबंधित लोगों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा।

सरपंच ने बताया कि इससे पहले 20 मई 2026 को इसी स्थान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी और ग्राम पंचायत की ओर से वहां बाउंड्री वॉल भी बनाई गई थी। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया।

भौंती सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थल का निरीक्षण कराया जाए और यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...