यह वही शमीम कबाड़ी है जिसके खजरी खिरिया स्थित मेटल गोदाम में अप्रैल 2024 में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और जिसमें मजदूरों की मौत हुई थी। घटना के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है।
यह वही शमीम कबाड़ी है जिसके खजरी खिरिया स्थित मेटल गोदाम में अप्रैल 2024 में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और जिसमें मजदूरों की मौत हुई थी। घटना के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दक्षिण एशियाई देशों के लिए आशा, स्थिरता और विकास का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रति यूथ कल्चर हेरिटेज एंड सस्टेनेबिलिटी इमेरसन प्रोग्राम में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
एमएसपी पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने का निर्णय। रीवा जिले की पनवार माईक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 228 करोड़ 42 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति। उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के लिए 945 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति। पशुपालन विभाग का नाम गौपालन एवं पशुपालन किये जाने की मंजूरी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैडल पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में 'जल जीवन मिशन 2.0' का विस्तार, ग्रामीण भारत में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
प्रांत में प्रमुखजन गोष्ठियों का आयोजन भी तेज हुआ है। अब तक 190 से अधिक स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में 17 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। देशभर में भी संघ का विस्तार जारी है, जिससे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच मजबूत हो रही है।
आरोप है कि आशा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2021 से TBI (टीबी प्रोत्साहन राशि) का भुगतान नहीं किया गया है। लगभग 700 रुपये प्रति माह की दर से यह बकाया पिछले 5 वर्षों से अटका हुआ है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने शून्यकाल में उठायाआदिवासी महिलाओं के शोषण व भूमि हस्तांतरण का मुद्दा, केंद्र से व्यापक जांच और कानूनी सख्ती की अपील।
कांग्रेस नेता ने शिवराज सिंह चौहान और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “कृषि कल्याण वर्ष” मनाने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत में किसानों के साथ लूट हो रही है।
मुख्यमंत्री ने स्व. गुरकीरत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ये हमारे राज्य और खासकर हमारे शहर का ही परिवार है। इसलिए यहां से कनाडा जाने, अंतिम संस्कार सहित जैसा भी तय होगा, सरकार मदद करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय को विभिन्न यंत्रों के लिए 51 लाख रुपए, कृषि अध्ययन शाला के लिए पांच ड्रोन तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए एक बस प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा का सशक्त कवच प्रदान करने का काम किया है। इस अभियान के प्रदेश में सफल क्रियान्वयन में इस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
समीक्षा बैठक में एक्सपो के आयोजन से संबंधित योजना एवं तैयारियों की प्रगति पर विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में प्रदर्शनी क्षेत्र की व्यवस्था, प्रतिभागियों की भागीदारी, किसानों की उपस्थिति, प्रदर्शित होने वाली आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कार्यक्रम के विभिन्न आयोजन संबंधी पहलुओं की जानकारी दी गई।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30 वें दीक्षांत समारोह में पुस्तक 'रागात्मिका" का विमोचन किया।
नगर पालिका कर्मचारी से बदसलूकी व मारपीट। पालिका कर्मचारी से अपने क्षेत्र के पेयजल नल खोलने की जिद। पीड़ित कर्मचारी ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
कलेक्टर जयति सिंह ने जिले के विभिन्न विकासखंडों का दौरा कर नवीन तालाब निर्माण और गहरीकरण के लिए चिन्हित जगहों का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।